5 साल से फरार एक स्थाई वारंटी गिरफ्तार

दतिया। जिगना थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है, आरोपित की लंबे समय से पुलिस की तलाश थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रामेश्वर पुत्र पेज सिंह रावत निवासी ग्राम सतारी को तिवारी पुरा जिगना से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपित पर 2014 में घर में घुसकर मारपीट व हवाई फायर करने, अवैध हथियार रखने का प्रकरण पंजीबद्ध था। वहीं गिरफ्तारी वारंटी राजेंद्र पुत्र लालाराम अहिरवार निवासी ग्राम गणेश खेड़ा को आरोपित के घर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा सहायक उपनिरीक्षक महेश श्रीवास्तव ,आरक्षक दिलीप, रविंद्र यादव, दीपेश अमर, राजीव ,धर्मेंद्र यादव ने कार्रवाई की।